Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2024

जरासंध किस यज्ञ में अनेकों राजाओं का नरबली देने वाला था?

  प्रश्न : जरासंध किस यज्ञ में अनेकों राजाओं का नरबली देने वाला था?   उत्तर: महाभैरव यज्ञ    संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / प्रथम स्कन्द / अध्याय १५  / श्लोक ९                            050624-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/782otY-5qcc श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए   क्लिक करें  द्वारा  अनुज मिश्रा

द्वापर युग में अग्निदेव किस वन को जलाकर तृप्त हुए थे?

 प्रश्न : द्वापर युग में अग्निदेव किस वन को जलाकर तृप्त हुए थे?   उत्तर: महारथी पाण्डवपुत्र अर्जुन अग्नि देव को उनकी तृप्ति के लिए खांडव वन दान दिए थे जिसको जलाकर अग्नि देव तृप्त हुए थे ।    संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / प्रथम स्कन्द / अध्याय १५  / श्लोक ८                           040624-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/PM_731ZooG8 श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें   द्वारा  अनुज मिश्रा

सप्तश्रोत क्या है?

 प्रश्न : सप्तश्रोत क्या है?   उत्तर: हिमालय के दक्षिण भाग में जहाँ सप्तर्षियों की प्रसन्नता के लिए गंगा जी ने अलग अलग सात धाराओं के रूप में अपने को सात भागों में विभक्त कर दिए हैं जिसे सप्तश्रोत कहते हैं।    संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / प्रथम स्कन्द / अध्याय १३  / श्लोक ५० , ५१         030624-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/blhJ7BJKwB0 श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए   क्लिक करें  द्वारा  अनुज मिश्रा

भगवान यमराज के अनुपस्थिति में यमलोक का कार्यभाल कौन सम्हालते हैं?

  प्रश्न : भगवान यमराज के अनुपस्थिति में यमलोक का कार्यभाल कौन सम्हालते हैं?   उत्तर: भगवान आर्यमा     संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / प्रथम स्कन्द / अध्याय १३  / श्लोक १५                         020624-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/sfCoNBZf7qk श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए   क्लिक करें  द्वारा  अनुज मिश्रा

जन्म के समय अभिमन्यु पुत्र महाराज परीक्षित का नाम क्या था?

  प्रश्न : जन्म के समय अभिमन्यु पुत्र महाराज परीक्षित का नाम क्या था?   उत्तर: विष्णुरात    संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / प्रथम स्कन्द / अध्याय १२  / श्लोक १७, ३०        010624-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/6qx1sD9bmpQ श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें   द्वारा  अनुज मिश्रा

प्रजातीर्थ किस शुभ कालखंड को बताया गया है?

 प्रश्न : प्रजातीर्थ किस शुभ कालखंड को बताया गया है?  उत्तर: माँ के गर्भ से बाहर आने से लेकर नालच्छेदन संस्कार के पहले तक के कालखंड प्रजातीर्थ के नाम से जाना जाता है।   संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / प्रथम स्कन्द / अध्याय १२  / श्लोक १४                        310524-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/B3twnYBFQ34 श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए   क्लिक करें  द्वारा  अनुज मिश्रा

नागदेवता कितने प्रकार के हैं और किस लोक में निवास करते हैं?

 प्रश्न : नागदेवता कितने प्रकार के हैं और किस लोक में निवास करते हैं?  उत्तर: नागदेवता १२ प्रकार के हैं जो की निम्नलिखित हैं और वे भोगवती (पातालपुरी या पाताललोक) में निवास करते हैं।       कुलिक, वासुकि, शंखपाल, पद्म, महापद्म, तक्षक, कर्कोटक, शंखचूड़ , पातक, विषाक्त, शेषनाग  संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / प्रथम स्कन्द / अध्याय ११  / श्लोक ११                        300524-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/maIz59afWe4 श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें   द्वारा  अनुज मिश्रा

यात्रा प्रारंभ करते समय अश्रुपात करना वर्जित क्यों है?

 प्रश्न : यात्रा प्रारंभ करते समय अश्रुपात करना वर्जित क्यों है?  उत्तर: यात्रा के शुभारम्भ के समय अश्रुपात (रोना धोना ) निषेधित किया गया है और ऐसा करने से अपशकुन होने का कारण बन  जाता है।      संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / प्रथम स्कन्द / अध्याय १०  / श्लोक १४                       290524-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/SknywOBcsjo श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें   द्वारा  अनुज मिश्रा

प्रभु श्रीकृष्ण के कुल कितनी रानियां थीं?

 प्रश्न : प्रभु श्रीकृष्ण के कुल कितनी रानियां थीं?  उत्तर: ८ पटरानियां और १६००० रानियां।  प्रत्येक रानियों के लिए अलग अलग महल थे।     संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / प्रथम स्कन्द / अध्याय ११  / श्लोक ३०                 280524-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/pkqP7fVL8XQ श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें   द्वारा  अनुज मिश्रा

धर्मनिष्ठ व्यक्ति विपत्ति आने पर उसका स्वागत क्यों करते है?

  प्रश्न : धर्मनिष्ठ व्यक्ति विपत्ति आने पर उसका स्वागत क्यों करते है?  उत्तर: विपत्तियों में ही भगवान को ह्रदय से याद करते हैं और उसी से भगवान का सानिध्य प्राप्त होता है।     संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / प्रथम स्कन्द / अध्याय ८  / श्लोक २५                      270524-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/yKUHZyobPBg श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए   क्लिक करें  द्वारा  अनुज मिश्रा

भक्त और भगवान का संबंध अदभुत और अतिविशिष्ट कैसे?

 प्रश्न : भक्त और भगवान का संबंध अदभुत और अतिविशिष्ट कैसे?  उत्तर: भगवान अपने भक्त की मर्यादा की रक्षा के लिए स्वयं का किया हुआ प्रतिज्ञा भी तोड़ देते हैं।  महाभारत युद्ध के दौरान भी भगवान श्रीकृष्ण अपने भक्त भीष्म की प्रतिज्ञा की रक्षा के लिए अपनी प्रतिज्ञा तोड़कर रथ का पहिया उठा लिए थे।    संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / प्रथम स्कन्द / अध्याय ९  / श्लोक ३७               260524-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/4-kJt9fqBdY श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें   द्वारा  अनुज मिश्रा

मदिरा के द्वारा किसी मदिरा का अपवित्रता नही मिटाया जा सकता है।

  प्रश्न : मदिरा के द्वारा किसी मदिरा का अपवित्रता नही मिटाया जा सकता है। उत्तर: जिस प्रकार मदिरा के द्वारा मदिरा की अपवित्रता नहीं मिटाई जा सकती है उसी प्रकार धार्मिक अनुष्ठान में एक भी प्राणी की बलि या हत्या का प्रायश्चित नहीं किया जा सकता है।   संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / प्रथम स्कन्द / अध्याय ८  / श्लोक ५२                    240524-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/l-qhGcU8Bgg श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें   द्वारा  अनुज मिश्रा

महाभारत युद्ध के समय भगवान श्रीकृष्ण के सेना का एक योद्धा जो की पांडवों के तरफ से युद्ध किए थे?

  प्रश्न : महाभारत युद्ध के समय भगवान श्रीकृष्ण के सेना का एक योद्धा जो की पांडवों के तरफ से युद्ध किए थे? उत्तर: महारथी सात्यकि जो की अर्जुन को अपना गुरु मानते थे।    संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / प्रथम स्कन्द / अध्याय ७  / श्लोक ५०                   230524-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/lugLfUG7Vbo श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें   द्वारा  अनुज मिश्रा

कौरवों और पांडवों के गुरु आचार्य द्रोण के पत्नी का नाम क्या था?

 प्रश्न : कौरवों और पांडवों के गुरु आचार्य द्रोण के पत्नी का नाम क्या था? उत्तर: कृपी   संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / प्रथम स्कन्द / अध्याय ७  / श्लोक ४४ , ४५         220524-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/0uLuhbaqkqo श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें   द्वारा  अनुज मिश्रा

धर्मयुद्ध में भी शत्रुओं का वध किस परिस्थिति में पापपूर्ण कार्य बन जाता है?

 प्रश्न : धर्मयुद्ध में भी शत्रुओं का वध  किस परिस्थिति में पापपूर्ण कार्य बन जाता है? उत्तर: असावधान शत्रु , सोये हुए शत्रु, शरणागत शत्रु, शस्त्रहीन शत्रु और भयभीत शत्रु का वद्ध पापपूर्ण बताया गया है।  संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / प्रथम स्कन्द / अध्याय ७  / श्लोक ३६               210524-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/xzA7EQcfDDI श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए   क्लिक करें  द्वारा  अनुज मिश्रा

भगवान सूर्यदेव का नाम लोलार्क क्यों पड़ा? लोलार्क कुंड क्या है?

 प्रश्न : भगवान सूर्यदेव का नाम लोलार्क क्यों पड़ा? लोलार्क कुंड क्या है? उत्तर: शिवभक्त विद्युन्माली दैत्य को जब सूर्यदेव हरा दिए तब सूर्यदेव पर क्रोधित  होकर भगवान रूद्र त्रिशूल हाथ में लेकर उनकी और दौड़े।  उस समय सूर्यदेव भागते भागते पृथ्वी पर कशी में आकर शरण लिए।  इसी से उनका नाम लोलार्क पड़ा और जिस स्थान पर वे स्नान किये वह लोलार्क कुंड के नाम से प्रसिद्द हुआ।    संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / प्रथम स्कन्द / अध्याय ७  / श्लोक १८              200524-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/IKuq-VGYrQM श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए   क्लिक करें  द्वारा  अनुज मिश्रा

श्रीमद्भागवत महापुराण को रचना के उपरांत सर्वप्रथम किन्हें सुनाया गया था?

प्रश्न : श्रीमद्भागवत महापुराण को रचना के उपरांत सर्वप्रथम किन्हें सुनाया गया था? उत्तर: महर्षि व्यास जी इस भगवत संहिता का निर्माण और पुनरावृति करके सर्वप्रथम अपने निवृतपरायण पुत्र भगवान शुकदेव जी को सुनाये थे।   संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / प्रथम स्कन्द / अध्याय ७  / श्लोक ८              190524-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/4zw-vHbqp3I श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें   द्वारा  अनुज मिश्रा  

सात पवित्र ब्रह्मव्यंजक स्वर कौन कौन से है?

प्रश्न : सात पवित्र ब्रह्मव्यंजक स्वर कौन कौन से है? उत्तर:  सा - षडज रे - ऋषभ ग - गांधार म - मध्यम प - पंचम ध - धैवत नि - निषाद संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / प्रथम स्कन्द / अध्याय ६  / श्लोक ३३             180524-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/-X138uPdNYo श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें   द्वारा  अनुज मिश्रा