Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2024

जिस लोक में वरुणदेव रहते हैं उस लोक का नाम क्या है?

  प्रश्न : जिस लोक में वरुणदेव रहते हैं उस लोक का नाम क्या है? उत्तर: विभावरी पूरी  संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / तृतीये स्कन्द / अध्याय १७  / श्लोक २६              300724-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/7XuJ7i3vEIk श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें    द्वारा  अनुज मिश्रा

भगवान विष्णु के द्वारा माता लक्ष्मी से ज्यादा आदर भक्तों को क्यों?

 प्रश्न : भगवान विष्णु के द्वारा माता लक्ष्मी से ज्यादा आदर भक्तों को क्यों? उत्तर: सनकादि मुनि भगवान विष्णु से कहते हैं कि जितना आदर आप अपने भक्तों का करते हैं, उतना  आदर तो माता लक्ष्मी का भी नहीं करते जो कि आपकी सेवा मना सर्वदा लगी रहती हैं।  संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / तृतीये स्कन्द / अध्याय १६  / श्लोक २१                                                    290724-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/NfyLkmsJRVA श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें     द्वारा  अनुज मिश्रा

भगवान विष्णु के पार्षद जय और विजय किनके श्राप से धरती लोक में जन्म लिए थे?

 प्रश्न : भगवान विष्णु के पार्षद जय और विजय किनके श्राप से धरती लोक में जन्म लिए थे? उत्तर: सनकादि मुनि  संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / तृतीये स्कन्द / अध्याय १५  / श्लोक ३४                                                   280724-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/VTqogm61uZA श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें     द्वारा  अनुज मिश्रा

माता दिति अपने बच्चों की मृत्यु की कामना किस प्रकार किए थे?

 प्रश्न : माता दिति अपने बच्चों की मृत्यु की कामना किस प्रकार किए थे? उत्तर: माता दिति की इक्षा थी कि उनके बच्चों की मृत्यु भगवान विष्णु के हाथों से ही  हो न की किसी ब्राह्मण के श्राप के कारण।  संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / तृतीये स्कन्द / अध्याय १४   / श्लोक ४२                                                  270724-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/fb6rYJiYmC4 श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें     द्वारा  अनुज मिश्रा

माता दिति अपने गर्भ को कितने वर्षों तक रोक रखीं थीं?

 प्रश्न : माता दिति अपने गर्भ को कितने वर्षों तक रोक रखीं थीं?  उत्तर: माता दिति अपने गर्भ को १०० वर्षों के लिए रोक रखीं थीं क्यों कि उनको भय था कि उनके बच्चों के जन्म के कारण देवताओं का अहित न हो जाये।      संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / तृतीये स्कन्द / अध्याय १५  / श्लोक १                                                 250724-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/tEqTEMlGm0Q श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें     द्वारा  अनुज मिश्रा

हिरण्यकशिपु और हिरण्याक्ष किनके पुत्र थे?

 प्रश्न : हिरण्यकशिपु और हिरण्याक्ष किनके पुत्र थे? उत्तर: पिता : महर्षि कश्यप, माता : दिति   संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / तृतीये स्कन्द / अध्याय १४ / श्लोक ७                                                240724-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/ySTICUWm9CM श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें     द्वारा  अनुज मिश्रा

संध्याकाल में प्रणय क्रिया को वर्जित क्यों किया गया है?

 प्रश्न : संध्याकाल में प्रणय क्रिया को  वर्जित क्यों किया गया है?  उत्तर: संध्याकाल में भगवान शंकर अपने गणो के साथ भ्रमण  करते हैं  और अपने त्रिनेत्रों से सभी के ऊपर दृष्टिपात करते हैं।  संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / तृतीये स्कन्द / अध्याय १४ / श्लोक २३, २४                                               230724-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/kVE1_rxUtBc श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें     द्वारा  अनुज मिश्रा

ध्रुव किनके पुत्र थे? स्वयंभुव मनु से क्या संबंध था?

 प्रश्न : ध्रुव किनके पुत्र थे? स्वयंभुव मनु से क्या संबंध था? उत्तर: पिता : उत्तानपाद , माता : सुनीति                          संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / तृतीये स्कन्द / अध्याय १४ / श्लोक ५                                               220724-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/OOOMV4kLm6Q श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें     द्वारा  अनुज मिश्रा

भगवान विष्णु का वराह अवतार की उत्पत्ति किस प्रकार हुई थी?

 प्रश्न : भगवान विष्णु का वराह अवतार की उत्पत्ति किस प्रकार हुई थी? उत्तर: भगवान  ब्रह्मा के नासिका से हुई थी जब भगवान ब्रह्मा छींक  रहे थे।                         संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / तृतीये स्कन्द / अध्याय १३ / श्लोक १८                                              210724-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/Tb8KB7LiarM श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें     द्वारा  अनुज मिश्रा

प्रथम पुरुष और प्रथम स्त्री कौन थे?

 प्रश्न : प्रथम पुरुष और प्रथम स्त्री कौन थे? उत्तर: प्रथम पुरुष : स्वयम्भुव मनु , प्रथम स्त्री : शतरूपा                        संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / तृतीये स्कन्द / अध्याय १२ / श्लोक ५३                                              200724-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/4T-ZWKlk20U श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें    द्वारा  अनुज मिश्रा

भगवान ब्रह्मा का नामकरण किस आधार पर हुआ था?

 प्रश्न : भगवान ब्रह्मा का नामकरण किस आधार पर हुआ था? उत्तर: भगवान ब्रह्मा की उत्पत्ति जिस महान कल्प में हुई थी उसका नाम था ब्राह्म कल्प , इसी  के आधार पर भगवान ब्रह्मा का नामकरण हुआ।  संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / तृतीये स्कन्द / अध्याय ११  / श्लोक ३४                                             190724-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/6s050cSOfBA श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें     द्वारा  अनुज मिश्रा

भगवान ब्रह्मा की आयु को किस नाम से जाना जाता है?

 प्रश्न : भगवान ब्रह्मा की आयु को किस नाम से जाना जाता है? उत्तर: उत्तर: पहला ५० ब्रह्मवर्ष -  प्रथम परार्ध, दूसरा ५० ब्रह्मवर्ष  - द्वितीय परार्ध।  अभी भगवान ब्रह्मा का द्वितीय परार्ध चल रहा है।                        संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / तृतीये स्कन्द / अध्याय ११  / श्लोक ३३                                             180724-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/iW6cxPdrwqY श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें     द्वारा  अनुज मिश्रा

एक मनु का कार्यकाल कितने वर्षों का होता है?

 प्रश्न : एक मनु का कार्यकाल कितने वर्षों का होता है? उत्तर: ७१ ४३ चतुर्युग (१ चतुर्युग = सतयुग + त्रेतायुग + द्वापरयुग + कलियुग )                    संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / तृतीये स्कन्द / अध्याय ११  / श्लोक २४                                            170724-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/KSjbIYc2cYI श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें     द्वारा  अनुज मिश्रा

श्री भगवान को निराकार क्यों बतलाया गया है?

 प्रश्न : श्री भगवान को निराकार क्यों बतलाया गया है? उत्तर: भक्त जिस रूप में भगवान की आराधना करते हैं, भगवान वही रूप धारण कर लेते हैं, इसीलिए उन्हें निराकार बताया गया है।                    संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / तृतीये स्कन्द / अध्याय ९  / श्लोक ११                                           150724-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/aHJpw4qHI5E श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें    द्वारा  अनुज मिश्रा

भगवान शेषनाग अपने कितने फनों से भगवान विष्णु को छाया प्रदान करते हैं?

  प्रश्न : भगवान शेषनाग अपने कितने फनों से भगवान विष्णु को छाया प्रदान करते हैं? उत्तर: १०००० (दस हजार) फन छत्र                    संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / तृतीये स्कन्द / अध्याय ८  / श्लोक २३                                          140724-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/QRXzcgMgCEs श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें    द्वारा  अनुज मिश्रा

प्रलयकाल में कौन सी शक्ति जागृत अवस्था में रहती है जो भगवान विष्णु को जगती है?

 प्रश्न : प्रलयकाल में कौन सी शक्ति जागृत अवस्था में रहती है जो भगवान विष्णु को जगती है? उत्तर: कालशक्ति                     संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / तृतीये स्कन्द / अध्याय ८  / श्लोक ११                                         130724-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/s7ssHQmdi2Y श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें     द्वारा  अनुज मिश्रा

महाभारत युद्ध में कुल कितने सेना भाग लिए थे?

 प्रश्न : महाभारत युद्ध में कुल कितने सेना भाग लिए थे? उत्तर: कुल १८ अक्षौहिणी सेना  जिसमे पांडव के तरफ से ७ अक्षौहिणी सेना और कौरवों के तरफ से ११  अक्षौहिणी सेन।                   संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / तृतीये स्कन्द / अध्याय ३   / श्लोक १४                                         110724-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/5va3nmV1vSI श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें     द्वारा  अनुज मिश्रा

प्रभु श्रीकृष्ण का श्रेष्ठ कुल यदुकुल का नाश किस मदिरापान के कारण हुआ था?

 प्रश्न : प्रभु श्रीकृष्ण का श्रेष्ठ कुल यदुकुल का नाश किस मदिरापान के कारण हुआ था? उत्तर: वारुणी मदिरा                   संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / तृतीये स्कन्द / अध्याय ४   / श्लोक १                                         100724-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/RjEZ63VZQEo श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें     द्वारा  अनुज मिश्रा

प्रभु श्रीकृष्ण किस दैत्य से १६००० कन्याओं को मुक्त करवाए थे?

 प्रश्न : प्रभु श्रीकृष्ण किस दैत्य से १६००० कन्याओं को मुक्त करवाए थे? उत्तर: भौमासुर                  संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / तृतीये स्कन्द / अध्याय ३  / श्लोक ८                                        090724-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/VneuNp7PIZs श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें     द्वारा  अनुज मिश्रा

माता रुक्मिणी किनकी पुत्री थीं?

 प्रश्न : माता रुक्मिणी किनकी पुत्री थीं? उत्तर: पिता: भीष्मक , माता : महादेवी                 संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / तृतीये स्कन्द / अध्याय ३  / श्लोक ३                                        080724-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/wZM2ljAwF_c श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें     द्वारा  अनुज मिश्रा

प्रभु श्रीकृष्ण गुरुदक्षिणा में महर्षि सांदीपनि को क्या दिए थे?

 प्रश्न : प्रभु श्रीकृष्ण गुरुदक्षिणा में महर्षि सांदीपनि को क्या दिए थे? उत्तर: महर्षि सांदीपनि के पुत्र को पांचजन्य नमक राक्षस से मुक्त करवाकर वापस दिलवाये थे ।                संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / तृतीये स्कन्द / अध्याय ३  / श्लोक २                 060724-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/JAp3PwztEmk श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें     द्वारा  अनुज मिश्रा

उस नाग का नाम क्या था जिसने संपूर्ण यमुना के जल को विषाक्त बना दिया था?

 प्रश्न : उस नाग का नाम क्या था जिसने संपूर्ण यमुना के जल को विषाक्त बना दिया था? उत्तर: कालिया नाग ।                संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / तृतीये स्कन्द / अध्याय ३  / श्लोक ३९                                      040724-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/bq1iwuF2cFw श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें     द्वारा  अनुज मिश्रा

प्रभु श्रीकृष्ण माता पूतना को परमगति क्यों प्रदान किए थे?

 प्रश्न : प्रभु श्रीकृष्ण माता पूतना को परमगति क्यों प्रदान किए थे?   उत्तर: माता पूतना, भगवान कृष्ण को, अपना स्तन पान कराकर, माता का स्थान ग्रहण कर लिए थे और माता का स्थान सभी देवी देवताओं से ऊपर रखा गया है ।                संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / तृतीये स्कन्द / अध्याय ३  / श्लोक २३                                     030724-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/ukHqLqXzAyE श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें     द्वारा  अनुज मिश्रा

प्रभु श्रीकृष्ण और माता जाम्बवती के पुत्र श्री साम्ब पूर्वजन्म में कौन थे?

 प्रश्न : प्रभु श्रीकृष्ण और माता  जाम्बवती के पुत्र  श्री साम्ब पूर्वजन्म में कौन थे?    उत्तर: भगवान कार्तिकेयन ।                संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / तृतीये स्कन्द / अध्याय १  / श्लोक ३०                                    020724-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/wq-Z2D-G8SI श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें     द्वारा  अनुज मिश्रा

भगवान श्रीकृष्ण के पुत्र प्रदुम्न जी अपने पिछले जन्म में कौन थे?

 प्रश्न : भगवान श्रीकृष्ण के पुत्र प्रदुम्न जी अपने पिछले जन्म में कौन थे?     उत्तर: भगवान कामदेव ।                संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / तृतीये स्कन्द / अध्याय १  / श्लोक २८                  290624-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/X9MdWoQKvJI श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें     द्वारा  अनुज मिश्रा

प्रभु श्रीकृष्ण बिना आमंत्रण के ही किनके घर रात्रि विश्राम किए थे?

 प्रश्न : प्रभु श्रीकृष्ण बिना आमंत्रण के ही किनके घर रात्रि विश्राम किए थे?    उत्तर: महात्मा विदुर ।                संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / तृतीये स्कन्द / अध्याय १  / श्लोक २                                  280624-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/ExRv_Atv87U श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें     द्वारा  अनुज मिश्रा

सृष्टि में जीव की उत्पति के आधार पर कितने प्रकार के जीव जंतु हैं?

  प्रश्न : सृष्टि में जीव की उत्पति के आधार पर कितने प्रकार के जीव जंतु हैं?   उत्तर: संसार में चर और अचर भेद से दो प्रकार के तथा जरायुज , अण्डज, स्वेदज और उद्भिज भेद से चर प्रकार के।                संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / द्वितीय स्कन्द / अध्याय १०  / श्लोक ४०                                  270624-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/zKNKTJ2LQyI श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें     द्वारा  अनुज मिश्रा

तपस्या एक दुर्लभ शक्ति प्राप्ति का महान श्रोत कैसे?

 प्रश्न : तपस्या एक दुर्लभ शक्ति प्राप्ति का महान श्रोत कैसे?    उत्तर: भगवान तपस्या से ही सृष्टि का सृजन करते हैं , तपस्या से ही पालन पोषण करते हैं और तपस्या से ही अपने में विलीन भी कर लेते हैं।             संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / द्वितीय स्कन्द / अध्याय ९ / श्लोक २३                                 260624-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/STjg-ihKIZ4 श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें     द्वारा  अनुज मिश्रा

भगवान विष्णु का कल्कि अवतार कब होना है?

  प्रश्न : भगवान विष्णु का कल्कि अवतार कब होना है?   उत्तर: कलियुग के अन्त में जब सत्पुरुषों के घर भी भगवत कथा होने में बाधा उत्त्पन होने लगेगी ।          संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / द्वितीय स्कन्द / अध्याय ७   / श्लोक ३८                                250624-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/WEKUXORNxLo श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें     द्वारा  अनुज मिश्रा

भगवान विष्णु का मत्स्य अवतार किस मन्वंतर में हुआ था?

 प्रश्न : भगवान विष्णु का मत्स्य अवतार किस मन्वंतर में हुआ था?   उत्तर: चाक्षुष मन्वन्तर के अन्त में ।          संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / द्वितीय स्कन्द / अध्याय ७   / श्लोक १२                               240624-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/fD8UV53EoA4 श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें    द्वारा  अनुज मिश्रा

भगवान विष्णु का नाम श्रीहरि क्यों पड़ा था और किनके द्वारा दिया गया था?

 प्रश्न : भगवान विष्णु का नाम श्रीहरि क्यों पड़ा था और किनके द्वारा दिया गया था?  उत्तर: पूर्वकाल में भगवान तीनो लोकों के बड़े बड़े संकट हर लिए थे इसीलिए स्व्यम्भुव मनु उन्हें हरी नाम से पुकारे थे।          संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / द्वितीय स्कन्द / अध्याय ७   / श्लोक २                              200624-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/YQrTC72JEv0 श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें     द्वारा  अनुज मिश्रा

त्रिलोकी का सानिध्य प्राप्ति के लिए क्या कर्म ही प्रयाप्त है?

 प्रश्न : त्रिलोकी का सानिध्य प्राप्ति के लिए क्या कर्म ही प्रयाप्त है? उत्तर: त्रिलोकी का सानिध्य प्राप्ति के लिए सिर्फ कर्म ही पर्याप्त नहीं है, इसके साथ साथ  उपासना, तपस्या, योग और ज्ञान का सेवन भी अनिवार्य बताया गया है।              संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / द्वितीय स्कन्द / अध्याय २   / श्लोक २३                               190624-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/BlOjyHyBNlM श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें     द्वारा  अनुज मिश्रा

भगवान ब्रह्मा की आयु कितनी है और इसकी गणना किस विधि से होती है?

 प्रश्न : भगवान ब्रह्मा की आयु कितनी है और इसकी गणना किस विधि से होती है? उत्तर: १०० ब्रह्मवर्षों की ( २ परार्ध )               संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / द्वितीय स्कन्द / अध्याय २   / श्लोक २६                              180624-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/W_WdNccqF_w श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें     द्वारा  अनुज मिश्रा

एक लोक से दूसरे लोक में भ्रमण करने के लिए ब्रह्मांड भ्रमण केंद्र का नाम क्या है?

 प्रश्न : एक लोक से दूसरे लोक में भ्रमण करने के लिए ब्रह्मांड भ्रमण केंद्र का नाम क्या है? उत्तर: शिशुमार चक्र               संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / द्वितीय स्कन्द / अध्याय २   / श्लोक २४,२५                             150624-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/BExfR7RrBiM श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें     द्वारा  अनुज मिश्रा

वनस्पति और अन्य जीव जंतु भिक्षा दान कैसे करते हैं?

 प्रश्न : वनस्पति और अन्य जीव जंतु भिक्षा दान कैसे करते हैं?   उत्तर: वनस्पति फल और फूल का भिक्षा दान करते हैं और अन्य प्राणी दूध इत्यादि का दान करते हैं ।               संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / द्वितीय स्कन्द / अध्याय २   / श्लोक ५                            140624-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/yXBwz0hvakw श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें     द्वारा  अनुज मिश्रा

सामान्य व्यक्ति शाप से भयभीत होते हैं परंतु धर्मनिष्ठ व्यक्ति स्वागत क्यों करते हैं?

  प्रश्न : सामान्य व्यक्ति शाप से भयभीत होते हैं परंतु धर्मनिष्ठ व्यक्ति स्वागत क्यों करते हैं?  उत्तर: शाप वैराग्य उत्तपन्न करने वाला है क्यों कि शाप से संसारकत व्यक्ति भयभीत होकर विरक्त हो जाता है।              संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / प्रथम स्कन्द / अध्याय १९  / श्लोक १४                           130624-2 Video Link: https://youtube.com/shorts/4HMbdnLC7QM श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें    द्वारा  अनुज मिश्रा

उस सर्प का नाम क्या था जिसके डसने से महाराज परीक्षित की मृत्यु हुई थी?

  प्रश्न : उस सर्प का नाम क्या था जिसके डसने से महाराज परीक्षित की मृत्यु हुई थी?  उत्तर: तक्षक             संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / प्रथम स्कन्द / अध्याय १८ / श्लोक २                    130624-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/D5Toi9VJGbA श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें    द्वारा  अनुज मिश्रा

महाराज परीक्षित कलियुग के प्रारंभ में कली का दर्शन किस रूप में किए थे?

  प्रश्न : महाराज परीक्षित कलियुग के प्रारंभ में कली का दर्शन किस रूप में किए थे?  उत्तर: कलि, राजा का भेष धारण करके गाय और बैल के जोड़ी को पैरों से मार रहा था ।             संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / प्रथम स्कन्द / अध्याय १६ / श्लोक ४                          120624-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/ktnX56Bckys श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें     द्वारा  अनुज मिश्रा

चुगली करने में आनंद की अनुभूति तो है परंतु इसका धार्मिक दोष क्या है?

  प्रश्न : चुगली करने में आनंद की अनुभूति तो है परंतु इसका धार्मिक दोष क्या है? उत्तर: अधर्म करने वालों को जो दोष लगता है वही दोष चुगली करने वालों को भी लगता है।             संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / प्रथम स्कन्द / अध्याय १७ / श्लोक २२                         110624-2 Video Link: https://youtube.com/shorts/sZOfisXtcO0 श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें     द्वारा  अनुज मिश्रा

पांडव कुलश्रेष्ठ महाराज परीक्षित का पाणिग्रहण (विवाह) किनके साथ हुआ था?

 प्रश्न : पांडव कुलश्रेष्ठ महाराज परीक्षित का पाणिग्रहण (विवाह) किनके साथ हुआ था?  उत्तर: हाराज परीक्षित का पाणिग्रहण महाराज उत्तर की पुत्री इरावती से हुआ था जिनसे जन्मेजय आदि चार पुत्र हुए थे।            संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / प्रथम स्कन्द / अध्याय १६ / श्लोक २                        110624-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/9bzNo3RgIxE श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें  द्वारा  अनुज मिश्रा

महाभारत युद्ध के उपरांत महाराज धृतराष्ट्र और माता गांधारी का क्या हुआ था?

 प्रश्न : महाभारत युद्ध के उपरांत महाराज धृतराष्ट्र और माता गांधारी का क्या हुआ था?    उत्तर: महाभारत युद्ध के उपरांत महाराज धृतराष्ट्र और माता गांधारी वानप्रस्थ को चले गए थे जहाँ उनकी मृत्यु पर्णकुटी में जलने से हो गयी थी।          संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / प्रथम स्कन्द / अध्याय १३ / श्लोक ५६, ५७                       090624-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/xV09z2D26pk श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें   द्वारा  अनुज मिश्रा

महाभारत युद्ध के उपरांत भगवान बिदुर शरीर त्यागकर किस लोक को गए थे?

 प्रश्न : महाभारत युद्ध के उपरांत भगवान बिदुर शरीर त्यागकर किस लोक को गए थे?   उत्तर: भगवान विदुर अपना शरीर प्रभाष क्षेत्र में त्यागकर यमलोक चले गए थे क्यों कि भगवान विदुर भगवान यमराज के ही अवतार थे।         संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / प्रथम स्कन्द / अध्याय १५  / श्लोक ४९                      070624-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/GVkxf9_b-3g श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें   द्वारा  अनुज मिश्रा

कलियुग का प्रारंभ कब हुआ था?

प्रश्न : कलियुग का प्रारंभ कब हुआ था?    उत्तर: द्वापर युग के अंत में जिसदिन भगवान श्री कृष्ण अपना शरीर त्यागे थे उसी दिन से कलियुग का शुरुआत हो गया था।      संदर्भ : श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / प्रथम स्कन्द / अध्याय १५  / श्लोक ३६            श्रीमद्भागवत महापुराण /प्रथम खंड / प्रथम स्कन्द / अध्याय १८  / श्लोक ६                            060624-1 Video Link: https://youtube.com/shorts/c2rWE-7mdBA श्रीमद्भागवत महापुराण  में वर्णित  अन्य प्रश्नोत्तरी के लिए क्लिक करें   द्वारा  अनुज मिश्रा