Skip to main content

हिंदी व्याकरण

भाषा

परिभाषा" भाषा " शब्द संस्कृत के ' भाष् ' धातु से बना है जिसका अर्थ होता है वाणी को व्यक्त करना। सार्थक शब्दों के समूह या संकेत को भाषा कहते हैं।

 

भाषा की प्रकृति

  • कथित (बोलकर व्यक्त करना) : मूल ध्वनि >> शब्दों का निर्माण >> वाक्य निर्माण >> भाषा
  • लिखित  : (लिखकर व्यक्त करना ) : वर्ण  (ध्वनि चिन्ह ) >> शब्दों का निर्माण >> वाक्य निर्माण >> भाषा
  • सांकेतिक : संकेत के माध्यम से।

भाषा का रूप :

  • बोलियाँ - ऐसी भाषाएँ जिनकी लिपि (Script) नहीं होती हैं परन्तु उन्हें बोल चाल में प्रयोग किया जाता है।  उदाहरण :भोजपुरी , मगही, ब्रजभाषा , अवधी, अंगिका, इत्यादि।
  • मानक (परिनिष्ठित) भाषा - ऐसी भाषाएँ जिनकी लिपि होती हैं और वे व्याकरण से नियंत्रित होते हैं।  उदाहरण : संस्कृत, हिंदी, अंग्रेजी, कन्नड़ , तमिल, तेलगु, उर्दू, मलयालम, बंगाली, गुजराती, पंजाबी , उड़िया, मराठी, इत्यादि।
  • राष्ट्रभाषा - जिस परिनिष्ठित भाषा की स्वीकार्यता ज्यादा रहती है प्रायः उसी भाषा को राष्ट्रभाषा बनाया जाता है

 

हिंदी भाषा की विशेषताएँ :

  • दुनिया में तीसरी सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा है जिसको करीब ६० करोड़ लोग बोलते हैं।


  • भारत से बाहर अनेक देशों में हिंदी भाषा का प्रयोग होता है।


  • जीवित और सशक्त भाषा जिसमे अनेकों मुहावरे , कहावते, इत्यादि हैं।
  • रचनात्मक भाषा जो कि अपने उपसर्ग / प्रत्यय से नवीन शब्दों का निर्माण कर लेती है या उसका भाव बदल देती है।

    उदाहरण:

        कु + मार्ग (रास्ता) = कुमार्ग (गलत रास्ता) , 

        सु + मार्ग (रास्ता) = सुमार्ग (सही रास्ता)

        कु + कर्म (काम) = कुकर्म (गलत काम ) , 

        सु + कर्म (काम) = सुकर्म (सही काम )

         + मान्य (मानने योग्य) = अमान्य (नहीं मानने योग्य)

  • हिंदी भाषा को संस्कृत का उत्तराधिकार मिला है। हिंदी भाषा सीख जाने पर संस्कृत भाषा सीखने में आसानी हो जाएगी क्योंकि दोनों ही भाषाओं में वर्ण एक ही हैं।
  • एक ध्वनि के लिए एक ही चिन्ह इसकी सबसे बड़ी विशेषता है।

    उदाहरण:

        हिंदी में प्रत्येक शब्द जिसका शुरुआत '' से है, हमेशा '' से ही होगा लेकिन अंग्रेजी          में ऐसा नहीं है। कट (Cut) , किन (Kin) , कोट (Quote)

  • जिस रूप में बोली जाती है उसी रूप में लिखी भी जाती है।

    उदाहरण:

    अंग्रेजी के शब्द वाक (Walk) में ‘l’ मौन (Silent) है लेकिन हिंदी के शब्दों में                      प्रत्येक वर्ण  का उच्चारण होता है।

    अंग्रेजी के शब्द साइकोलॉजी (Psychology) में ‘P’ मौन (Silent) है।

 

Comments